Skip to main content

बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट कर रही हैं 'छम्मा छम्मा' गाने की शूटिंग, VIDEO लीक होते ही हुआ वायरल

1998 आई फिल्म 'चाइना गेट' का एक गाना 'छम्मा छम्मा' लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था.


नई दिल्ली: 'मिकी वायरस' और 'किस किसको प्यार करूं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एली अवराम इन दिनों 'छम्मा छम्मा' गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं. बता दें, 1998 आई फिल्म 'चाइना गेट' का एक गाना 'छम्मा छम्मा' लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था. अब इसी गाने को फिर से बनाया जा रहा है, जिसमें एली के साथ अरशद वारसी डांस करते हुए नजर आने वाले हैं. गौरतलब है कि 'चाइना गेट' की गीत 'छम्मा छम्मा' उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था.

फिल्म 'फ्रॉड सइयां' का है गाना
वैसे तो अभी इस गाने की शूटिंग चल रही है, लेकिन इसी बीच इसके शूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है और लीक होते ही यह वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें, इस गाने को अरशद वारसी की आगामी फिल्म 'फ्रॉड सइयां' में दिखाया जाना है. हाल ही में 'फ्रॉड सइयां' के बारे में पूछे जाने पर अरशद ने बताया था, "यह बहुत दिलचस्प फिल्म है. हास्य-विनोद इसमें जबरन नहीं डाला गया है. ये वास्तव में स्क्रीन पर सहजता से नजर आएगा. फिल्म में जो किरदार निभा रहा हूं, वह वाकई दिलचस्प है और यह उन पात्रों में से एक है जो हर अभिनेता निभाना चाहेगा."



View image on TwitterView image on Twitter











दिसंबर में रिलीज किया जाना है यह गाना
'छम्मा छम्मा' गाना दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है और इसी बीच फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया जा सकता है. यह फिल्म 18 जनवरी को रिलीज होगी. 'फ्रॉड सइयां' एक कॉमेडी फिल्म है जिसे सौरभ श्रीवास्तव निर्देशित और प्रकाश झा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में सारा लोरेन, सौरभ शुक्ला और दीपाली पंसारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. बता दें कि एली अवराम का नाम पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ता रहा है. हार्दिक पांड्या और एली अवराम को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया है.

28 साल की एली फिल्म 'मिकी वायरस' में काम कर चुकी हैं. एली अवराम चर्चा में तब आईं थी जब वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं थी. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान उन्हें पसंद भी करते थे, इसलिए दोनों के संबंधों को लेकर अफवाहें भी सामने आईं, जो बाद में कोरी अफवाह साबित हुई.

Comments