नई दिल्ली (अंजलि शर्मा): हाल ही में बॉलीवुड के दो खान एक साथ नजर आए. आपको बता दें कि शाहरुख खान ने आमिर खान के साथ मुस्कुराते हुए एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. शाहरुख ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है, ''हग फ्रॉम द ठग....!! बीट दैट!''
ये जानना बहुत दिलचस्प होगा कि ये दोनों सितारे आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पहला नशा' के एक सीन में एक साथ परदे पर नजर आए थे. दोनों ने एक साथ और किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है.
गौरतलब है कि 8 नवंबर को 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज़ होने वाली है जो उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है. माना जा रहा है कि ये बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है. विवादों में घिरे होने की वजह से भी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सुर्खियों में बनी हुई है.
वहीं आपको ये भी बता दें कि हाल ही में आमिर खान ने भी ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जीरो' की तारीफ की है. आमिर ने कहा, ''दोस्तों, मैंने अभी जीरो का ट्रेलर देखा है. बस एक शब्द ... आउटस्टैंडिंग !!! बधाई आनंद एल राय!, कटरीना शानदार हैं! अनुष्का शर्मा अविश्वसनीय हैं! शाहरुख खान, आपने अपने आप को भी मात दे दी है. फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!...'' फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को आएगी.

Comments
Post a Comment