Skip to main content

पिता सैफ के सामने सारा अली खान का खुलासा, इस बॉलीवुड एक्टर संग करना चाहती हैं शादी

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में सैफ अली खान और बेटी सारा अली खान होंगे मेहमान.


नई दिल्ली: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनको एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट देखा जाएगा. हाल ही में यह एक्ट्रेस टीवी के चर्चित शोकॉफी विद करण के छठवें सीजन में अपने पिता के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ जुड़े कई खुलासे किए. यह एपिसोड जल्द ही प्रसारित होगा.

शो के प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने जब सैफ अली खान से पूछा कि वे बेटी सारा के व्बॉयफ्रेंड से कौन-कौन से सवाल पूछना चाहेंगे ? जवाब में सैफ कहते हैं पॉलिटिकल व्यूज और ड्रग्स के बारे में पूछना चाहूंगा. सारा कहती हैं कि वे रणवीर कपूर से शादी करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें डेट नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं.








Embedded video






इसी बीच तपाक से सैफ ने कहा, अगर आपके पास पैसे हैं तो सारा को ले जा सकते हैं. इस पर सारा तुरंत सैफ से कहती हैं, ''आपको यह सब कहना बंद करना होगा. ये सब गलत है.'' दरसअल, मनी(धन) की बात सैफ ने इसलिए कही क्योंकि करण जौहर ने ही उनसे कहा था कि वे सारा के व्बॉयफेंड से मनी के बारे में सवाल कर सकते हैं.








अपने करियर की शुरुआत कर रही सारा से करण उनकी हर चीज के बारे में सवाल पूछने वाले हैं. जैसे सैफ के सामने ही करण यह भी पूछने से गुरेज नहीं कर रहे कि जब उनके मम्मी-पापा की  शादी टूटी तो उनकी परवरिश में क्या बदलाव आया? इसके अलावा उनसे उनकी सौतेली मां करीना कपूर खान और भाई तैमूर अली खान के साथ संबंधों को लेकर भी कई सवाल इस शो में सामने आने वाले हैं. 



केदारनाथ: टीजर के पहले लुक से छा गईं सारा अली खान, लोग कह रहे मां की कॉपी
 अपनी पहली फिल्म केदारनाथ स्क्रीन पर लेकर आ रहीं हैं. तो दर्शक भी उनके बारे में बहुत कुछ जानने के लिए बेकरार हैं. करण का मानना ​​है कि मस्का और मसालेदार सवालों के साथ इस शो को पूरा किया जाएगा, ऐसे में यह शो सारा, सैफ और उनके लिए तो मजेदार है ही बल्कि देखने वालों के लिए भी किसी तरह से कमजोर नहीं होगा. क्योंकि दर्शक सारा के रिश्तों में सबसे ज्यादा तो करीना और तैमूर को लेकर बहुत कुछ जानना चाहते हैं. एक स्रोत ने कुछ समय पहले हमारी सहयोगी बेवसाइट डीएनए को बताया था, 'सारा अली खान इस सीजन की शुरुआत करेंगी'




फोटो साभार: instagram/saraalikhan


बता दें कि यह शो 2004 से कई बार अपने अलग अलग रूप में सामने आ चुका है. इस शो की सबसे खास बात है करण जोहर का उनके खास अंदाज में लोगों के दिलों की बात निकलवाना. जैसा कि हम जानते हैं कि शूटिंग शूरू हो चुकी है तो अब 'कॉफी विद करण 6' दर्शकों के बीच 21 अक्टूबर को आएगा. दर्शकों को इस प्रीमियर शो का दिल से इंतजार है.

Comments