करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में सैफ अली खान और बेटी सारा अली खान होंगे मेहमान.
नई दिल्ली: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनको एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट देखा जाएगा. हाल ही में यह एक्ट्रेस टीवी के चर्चित शो कॉफी विद करणके छठवें सीजन में अपने पिता के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ जुड़े कई खुलासे किए. यह एपिसोड जल्द ही प्रसारित होगा.
शो के प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने जब सैफ अली खान से पूछा कि वे बेटी सारा के व्बॉयफ्रेंड से कौन-कौन से सवाल पूछना चाहेंगे ? जवाब में सैफ कहते हैं पॉलिटिकल व्यूज और ड्रग्स के बारे में पूछना चाहूंगा. सारा कहती हैं कि वे रणवीर कपूर से शादी करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें डेट नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहत
सारा अपनी पहली फिल्म केदारनाथ स्क्रीन पर लेकर आ रहीं हैं. तो दर्शक भी उनके बारे में बहुत कुछ जानने के लिए बेकरार हैं. करण का मानना है कि मस्का और मसालेदार सवालों के साथ इस शो को पूरा किया जाएगा, ऐसे में यह शो सारा, सैफ और उनके लिए तो मजेदार है ही बल्कि देखने वालों के लिए भी किसी तरह से कमजोर नहीं होगा. क्योंकि दर्शक सारा के रिश्तों में सबसे ज्यादा तो करीना और तैमूर को लेकर बहुत कुछ जानना चाहते हैं. एक स्रोत ने कुछ समय पहले हमारी सहयोगी बेवसाइट डीएनए को बताया था, 'सारा अली खान इस सीजन की शुरुआत करेंगी'
Comments
Post a Comment