नई दिल्ली: धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की कॉमेडी फिल्म सीरीज 'यमला पगला दीवाना' सीरीज की तीसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. कॉमेडी के डोज के साथ रिलीज हो रही इस फिल्म में दर्शकों को कई सारे सरप्राइज पैकेज भी देखने को मिलेंगे. देओल परिवार की इस कॉमेडी फिल्म में सलमान खान की स्पेशल एंट्री तो पहले से ही पता थी, लेकिन अब इस फिल्म के ट्रेलर में आपको शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्ष सिन्हा और रेखा भी देखने को मिलेंगे.
ट्रेलर के अनुसार यह कहानी है एक पंजाबी पिता और उसके दो बेटों की जो एक केस के सिलसिले में गुजरात जाते हैं. धर्मेंद्र को इस फिल्म में अपने आसपास अप्सराएं नजर आती हैं. जबकि बॉबी देओल को गुजराती कृति खरबंदा से प्यार हो जाता है. ऐसे में इस पूरे पंजाबी परिवार को गुजराती बनना पड़ता है. इस सब के बीच काफी कॉमेडी भी होती है. आ भी देखें फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का ट्रेलर.
इस ट्रेलर के आखिर में आप रेखा, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का मेजदार रीमिक्स गाना देखना न भूलें. इस फिल्म का निर्देशन नवनीत सिंह ने किया है. यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज हो रही है.
बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Comments
Post a Comment